रानीखेत के जागरूक नागरिकों ने मुक्तिधाम की स्वच्छता के लिए की कार सेवा

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां नगर व क्षेत्र के अनेक स्कूलों एवं संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न कार्यक्रम हुए वहीं नगर के कुछ जागरूक नागरिकों ने आज का दिन मुक्तिधाम (श्मशान घाट)की साफ सफाई के कार्य के लिए चुना। नागरिकों ने निःस्वार्थ भाव से मुक्ति धाम की स्वच्छता के लिए सामूहिक श्रमदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन इंटर कॉलेज के छात्र मनीष बिष्ट और राउमावि चिलियानौला के छात्र निखिल कुमार का चयन‌ राज्य स्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ

नागरिकों ने परिसर के फर्श, रास्तों और बैठने के स्थानों पर झाड़ू लगाया और सूखे-गीले कचरे को सही जगह ठिकाने लगाया।इतना ही नहीं परिसर में उगने वाली अनचाही घास और झाड़ियों को भी काटा। नागरिकों का कहना था कि स्वच्छता अभियान के माध्यम से मुक्ति धाम परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है ताकि वहां आने वाले शोक संतप्त परिवार, नागरिकों को असुविधा या गंदगी का सामना न करना पड़े और पर्यावरण भी स्वच्छ रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना में क्षेत्र के चार खिलाड़ी चयनित,खेल प्रेमियों ने जताई खुशी

स्वच्छता अभियान में अगस्त लाल साह, मुकेश साह, किरन लाल साह, अनिल वर्मा, हीरा सिंह रावत, यतीश रौतेला, पंकज साह, पीयूष साह, अंकित मेहरा ,बालम सिंह, सौरभ अग्रवाल, मनीष साह,मोहिल साह, ललित मोहन सिंह नेगी, आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीबीएसई द्वारा आयोजित क्षमता निर्माण कार्यशाला एपीएस रानीखेत में संपन्न

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad