स्वतंत्रता दिवस पर रानीखेत कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत- स्वतंत्रता दिवस के 80वें गौरवशाली अवसर पर रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान गाया और देश की स्वतंत्रता, लोकतंत्र एवं संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर सैनिकों के त्याग, बलिदान और शौर्य को नमन किया। स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में “महात्मा गांधी अमर रहें”, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें”, “भगत सिंह अमर रहें”, “चंद्रशेखर आजाद अमर रहें”, “सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें” सहित वीर स्वतंत्रता सेनानियों के नामों के जयघोष किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत

वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। आजादी की रक्षा के साथ देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण से कांग्रेस भड़की, छुआछूत की मानसिकता बताते हुए किया धरना-प्रदर्शन

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। साथ ही देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण से कांग्रेस भड़की, छुआछूत की मानसिकता बताते हुए किया धरना-प्रदर्शन

कार्यक्रम में कैलाश पांडे, विश्व विजय सिंह माहरा, हरीश राम आर्या, कोऑर्डिनेटर कुलदीप कुमार, रमेश पंत, भूपेन्द्र आर्या, रुद्र प्रताप माहरा, मुकेश कुमार, आशिफ, रविन्द्र कुमार, हरीश राम एवं दीक्षांत कुमार सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad