हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण से कांग्रेस भड़की, छुआछूत की मानसिकता बताते हुए किया धरना-प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत- हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित रूप से मंच पर गंगाजल का छिड़काव कर ‘शुद्धीकरण’ और हवन किए जाने की घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने इसे जातिगत भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता का प्रतीक बताते हुए विरोध दर्ज कराया है।

इसी क्रम में रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को गांधी पार्क में एक घंटे का धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जातिगत भेदभाव, छुआछूत और सामाजिक विभाजन की मानसिकता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समानता एवं संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में व्यापार मंडल चुनाव प्रक्रिया से उपजा विवाद बना आंतरिक असंतोष का कारण, जिला अध्यक्ष व महामंत्री ने दिया त्याग पत्र

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की जाति के आधार पर उसके साथ भेदभाव करना भारतीय संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि दलित, वंचित और पिछड़े वर्गों के सम्मान से जुड़ा विषय है।

वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत में जातिगत भेदभाव और छुआछूत जैसी संकीर्ण मानसिकता के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। कांग्रेस सामाजिक समानता, भाईचारे, सम्मान और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक महेश जीना ने किया हिनौला से काने खलपाटी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि समानता का सम्मान ही संविधान का सम्मान है और जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष को और मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा। कहा कि सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई में पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एस०सी० जिलाध्यक्ष गुसाईं राम आर्या ने की।कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडे, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, प्रमोद पाल, हेमंत बिष्ट, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, सुंदर लाल सुमन, नवीन आर्या, त्रिलोक चंद्र, प्रवीण आर्या , चंदन सिंह बिष्ट, न्याय पंचायत जैनोली कांग्रेस अध्यक्ष ललित मेहरा, मनोज कोरंगा, दीपक सोंटियाल, रुद्र प्रताप महरा, पवन बिष्ट, अंकित रावत, नितिन प्रकाश, पंकज किरोला, यतिन मेहरा, आदित्य मेहरा, अभय पवार, अभिनव महरा, उदित मेहरा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक महेश जीना ने किया हिनौला से काने खलपाटी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास

ADVERTISEMENTS Ad Ad