जी डी बिड़ला मैमोरियल विद्यालय में अन्तर्सदनीय फुटबॉल मुकाबला, हर्षवर्धक नारों से गूंजा विद्यालय खेल मैदान।
आज जी•डी • बिरला स्कूल रानीखेत में अन्तर्सदनीय फुटबॉल का सेमिफाइनल मैच खेला गया। विद्यालय के चारों सदन में से अरावली व हिमालय के बीच पहला मुकाबला हुआ। जिसमें अरावली ने हिमालय को 2-0 से मात दी। इस सदन में कार्तिकेय नेगी, गौरव तिवारी, कृश नरायण , अंगद सिंह कोहली, अभिनव बिन्वाल, जतिन अधिकारी, प्रियांशु रावत, पार्थ शर्मा , रुद्र रौतेला, कृश राठौर व अर्पित जैन शामिल थे। दूसरा मुकाबला विंध्य व नीलगिरि सदन के बीच हुआ। इस मुकाबले में विंध्य सदन विजयी रहा। सदन ने यह मुकाबला 1-0 से जीता। इस टीम में शुभम बहरा, परमेश्वर गिरी, हर्षवर्धन गुरुरानी, मानस नैनवाल, आर्यन बोरा, विजय, देवाशीष , अनंत बिष्ट व दक्षेश विक्रम प्रताप सिंह शामिल थे।
विद्यालय के विस्तृत खेल मैदान में यह खेल प्रतियोगिता दोपहर लगभग 1 बजे शुरु हुई। विद्यालय के PTI श्री रुद्र व ललित सिंह बिष्ट की देखरेख में यह मैच करवाया गया। विद्यालय प्राचार्या मो• आसिम अली ने विजयी सदनों को शाबाशी देते हुए अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन अगले फाइनल मुकाबले में करने को कहा।




रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार