रोडवेज संविदा कर्मियों के हड़ताल पर रहने से बसें हुई जाम
रानीखेतः उत्तराखंड रोडवेज संविदा और विशेष श्रेणी संगठन के बैनर तले गुरुवार से अस्थायी कर्मचारी लामबंद हो चुके हैं। इनकी हड़ताल का असर रानीखेत डिपो में भी देखने को मिला, हड़ताल का आज दूसरा दिन था।
यहां संविदा कर्मियों के हड़ताल पर जाने से आज रोडवेज की बसे कार्यशाला के बाहर सड़कों पर सुबह से बेतरतीब खडी़ रही।
डिपो में संविदा और विशेष श्रेणी के तहत काम करने वाले चालक-परिचालकों के हड़ताल पर रहने से यात्रियों को भी परेशानी उठानी पडी़।आप को बता दें कि महकमें में कई सालों से नियुक्तियां न होने से नियमित कर्मचारियों की संख्या तेजी से कम हुई है जबकि संविदा कर्मी बडी़ तादात में हैं।इसी संख्याबल के आधार पर हड़ताल पर उतरे संविदा कर्मचारियों से रोडवेज को होने वाले नुकसान से विभाग के आला अफसरों की कल से पेशानी पर बल पडे़ थे।
ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत



भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन