नगर पालिका सहित अन्य मांगों पर अडिग रानीखेत में नागरिकों ने लोक सभा चुनाव बहिष्कार को लेकर पर्चा वितरण के साथ किया जन जागरण

ख़बर शेयर करें -
 रानीखेत- छावनी सिविल एरिया का नगर पालिका में विलय करने सहित रानीखेत की अन्य लंबित मांगों का समाधान न होने पर लोकसभा सामान्य निर्वाचन का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।इस क्रम में चौथे दिन भी समिति ने नगर में पर्चा वितरण के साथ चुनाव बहिष्कार हेतु जन जागरण अभियान चलाया।

बुधवार को रानीखेत विकास संघर्ष समिति के सदस्यों ने नगर में लोकसभा चुनाव बहिष्कार को लेकर चल रहे जन जागरण को आगे बढ़ाया। समिति के सदस्यों ने नागरिकों से नगर पालिका सहित पर्यटन विकास संबंधी मांगे पूरी न होने का हवाला देते हुए चुनाव बहिष्कार करने‌ की अपील की। जन जागरण अभियान में गिरीश भगत, कैलाश पांडे,हरीश अग्रवाल,किरन लाल साह, खजान पांडे,एल डी पांडे,मुकेश साह, हरीश मैनाली,अशोक पाण्डे, दीपक साह, बसंत कुमार, चंद्र शेखर गुरूरानी आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
Ad Ad