लोक सभा चुनाव बहिष्कार को लेकर नागरिकों ने जनजागरण अभियान किया तेज,कहा नगर पालिका नहीं तो वोट नहीं

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– रानीखेत विकास संघर्ष समिति ने छावनी सिविल एरिया को पृथक कर नगर पालिका में विलय करने सहित रानीखेत की अन्य लंबित मांगों का समाधान न होने पर लोकसभा सामान्य निर्वाचन का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।इस क्रम में, तीसरे दिन भी समिति ने नगर में चुनाव बहिष्कार को लेकर जन जागरण अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

मंगलवार को रानीखेत विकास संघर्ष समिति के सदस्यों ने नगर में लोकसभा चुनाव बहिष्कार को लेकर जन जागरण किया। समिति के सदस्यों ने नागरिकों से नगर पालिका सहित पर्यटन विकास संबंधी मांगे पूरी न होने का हवाला देते हुए चुनाव बहिष्कार करने‌ की अपील की। जन जागरण अभियान में गिरीश भगत, अशोक पंत,हरीश अग्रवाल,किरन लाल साह, खजान पांडे, अनिल वर्मा,मुकेश साह, अशोक पाण्डे, दीपक साह, पंकज साह,हरीश मैनाली, कल्लू भाई आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad