संयुक्त मजिस्ट्रेट ने नागरिकों का अभिमत जानने हेतु आहूत की बैठक: प्रस्तावित ड्राफ्ट में सिविल एरिया के 161.5 एकड़ में से 97 एकड़ भूमि को नगर पालिका में सम्मिलित करने की योजना, कृषि भूमि नंबर बी 4 भी छावनी अंतर्गत रहेगी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– छावनी के सिविल एरिया को रानीखेत चिलियानौला नगर पालिका परिषद में सम्मिलित करने के लिए जनता की राय जानने के लिए गत शुक्रवार को एक बैठक संयुक्त बैठक संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन ने नगर पालिका के प्रस्तावित विषय को रखा, उन्होंने अवगत कराया कि रानीखेत छावनी के सिविल एरिया के 161.5 एकड़ में से 97 एकड़ भूमि को नगर पालिका में सम्मिलित करने की योजना है। इसमें कृषि भूमि नंबर बी 4 भी छावनी अंतर्गत रहेगी। छावनी के १४१ कर्मचारियों में से कई कर्मचारियों को नगर पालिका में लेने/ स्थानांतरित किये जाने की योजना प्रस्तावित है। वन भूमि भी छावनी अंतर्गत रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ताडी़खेत खेल महाकुंभ में बियरशिवा पब्लिक स्कूल रानीखेत का शानदार प्रदर्शन, विभिन्न स्पर्धाओं में जीते पदक

उपस्थित आमंत्रित सदस्यों ने कहा कि रानीखेत के संपूर्ण एरिया को नगर पालिका में सम्मिलित किया जाए व चौबटिया के सिविल एरिया को भड़गांव तथा लालकुर्ती के सिविल एरिया को गनियाद्योली में सम्मिलित किया जाए। रानीखेत में पानी की व्यवस्था बनाये रखने के लिए पानी की योजनाओं के अधिकार भी नगर पालिका को दिए जाए। पेयजल श्रोत व ट्यूब वेल व्यवस्था सिविल एरिया के लिए पूर्ववत रखी जाए। पार्क व बच्चों के खेलने व अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए मैदान उपलब्ध कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  स्व.राम सिंह बिष्ट राजकीय पॉलिटेक्निक द्वाराहाट में लगाया गया स्वीप कैंप, छात्र -छात्राओं को मतदान का महत्व बताया गया

उपस्थित सदस्यों ने कहा कि रानीखेत में भविष्य में विकास कार्यो संपन्न करने के लिए सिविल एरिया का संपूर्ण नोटिफाइड एरिया नगर पालिका में सम्मिलित किया जाए। शहर के मध्य व अगल -बगल कृषि भूमि व बी 4 भूमि होने से प्रस्तावित नगर पालिका का स्वरुप बिगड़ जायेगा। इसलिए सिविल एरिया की सम्पूर्ण भूमि को नगर पालिका में सम्मिलित किया जाए। जिससे नगर पालिका में विकास कार्यों को सुगमता से संपन्न कराया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  विकासखण्ड ताड़ीखेत में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता "खेल महाकुंभ " का भव्य शुभारंभ

बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन के अलावा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व छावनी परिषद नामित सदस्य मोहन नेगी,व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, दीपक पंत, संदीप गोयल, विनीत चौरसिया, नेहा माहरा, नगर पालिका की अध्यक्ष कल्पना देवी, नन्द किशोर गर्ग, राजेंद्र सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा है की वे जनता की मांगो को आगे प्रेषित कर अवगत कराएँगे।