करन माहरा को शीर्ष नेतृत्व द्वारा एकाधिक दायित्व देने से खुशी से झूम उठे कार्यकर्ता,किया मिष्ठान वितरण

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत :- उप नेता प्रतिपक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक करन माहरा को कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व द्वारा वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता एवं चुनाव समिति में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, कोर कमेटी सदस्य व पी०ई०सी० कमेटी के सदस्य का दायित्व दिए जाने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां गांधी चौक में मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया।

यह भी पढ़ें 👉  हैडा़खान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 150से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास

यहां एकत्रित हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा नेता करन माहरा को जिस तरह से शीर्ष नेतृत्व ने एकाधिक दायित्वों से नवाजा है उसे श्री माहरा की क्षमता और काबिलियत का पता चलता है।उन्हें दायित्व देकर नेतृत्व ने एक तरह से उनकी योग्यता का सम्मान किया है। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कांग्रेस के नवमनोनीत पदाधिकारियों को भी बधाई दी।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर परस्पर खुशियां बांटी।

यह भी पढ़ें 👉  एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश आर्य, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, नगर अध्यक्ष चिलियानौला कमलेश बोरा, हबीब अहमद, चरण जसवाल, अगस्त लाल साह, ज़िला उपाध्यक्ष दीपक पंत, यतीश रौतेला, दीप उपाध्याय, संदीप बंसल, त्रिलोक आर्या, कुलदीप कुमार, विजय तिवारी, सोनू सिद्दक़ी, अमन शेख आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
Ad Ad Ad