रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज में के.डी.बेलवाल मैमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन केवि रानीखेत, वीर शिवा स्कूल और मिशन इंटर कॉलेज ने अपने मैच जीते

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज में स्वर्गीय के.डी.बेलवाल मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का वीरवार को शुभारंभ हुआ । प्रतियोगिता का शुभारंभ पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश दुबे ने किया।


ज्ञात हो कि स्व के डी बेलवाल मैमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन विगत 20 वर्षों से किया जा रहा है। इस वर्ष क्षेत्र के 11 विद्यालयों की 17 टीमों ने इस टूर्नामेंट में प्रतिभाग कर‌ रही है। आज से‌शुरू हुई प्रतियोगिता 11 अगस्त को फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न होगी ।आज हुए मैच में केंद्रीय विद्यालय रानीखेत की टीम, आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत को हराकर एवं दूसरे मैच में वीर शिवा स्कूल की टीम,राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला को हराकर और तीसरे मैच में मिशन इंटर कॉलेज की टीम ,खिरखेत‌ इंटर कॉलेज को हराकर दूसरे राउंड में पहुंच गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्व. सोबन सिंह जीना की 117वीं जयंती पर पी.सी. तिवारी को मिला सोबन सिंह जीना सम्मान

इस अवसर पर केडी बेलवाल मैमोरियल ट्रस्ट के सदस्य कैलाश पांडे और प्रभारी प्रधानाचार्य कंचन कुमार पाण्डे मौजूद रहे।मंच संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल मनी द्वारा किया गया। मैच में रेफरी की भूमिका डॉक्टर शिवराज बिष्ट ,अजय चंद, मनमोहन देव ,चंदन मेहरा ने निभायी।

यह भी पढ़ें 👉  जर्जर भवन में संचालित आंगनबाड़ी व विद्यालय, बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने‌ प्रशासन से लगाई गुहार

ADVERTISEMENTS Ad Ad