केंद्रीय विद्यालय रानीखेत का दसवीं का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत
रानीखेत: केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में कक्षा दसवीं में कुल पंजीकृत 98 विद्यार्थियों में सभी उत्तीर्ण हुए।
प्रथम स्थान भरत प्रसाद सती ने 486 अंक अर्जित करके प्राप्त किया, द्वितीय स्थान शानवी गोयल ने 484 अंकों के साथ तो वहीं प्रज्ञा किरोला और सौम्या जोशी ने 481अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विद्यार्थियों की सफलता पर प्राचार्य श्री प्रवीण शर्मा, विषयाध्यापक सुश्री नीता पांडे, श्रीमती मीनू वर्मा, श्री हेम रावत, श्री हिमांशु गुप्ता, श्री कमलेश सिंह समेत समस्त विद्यालय परिवार ने हर्ष जताया और हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अंडर 19 जिला लीग चतुर्थ मैच- क्लब केआर सी ने फ्यूचर स्टार क्लब को 49 रन से हराया
बुवाई सीज़न में आलू का बीज उपलब्ध न कराने से उद्यान विभाग के प्रति काश्तकारों में नाराज़गी