डीएवी स्कूल हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदानी बने इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के उपकप्तान
हल्द्वानी, 15 जून 2026: डीएवी पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के छात्र लक्ष्य राय चांदनी ने शहर और विद्यालय का नाम रोशन किया है। लक्ष्य का चयन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के उपकप्तान के रूप में हुआ है।
बीसीसीआई द्वारा घोषित टीम में लक्ष्य को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दाएं हाथ के बल्लेबाज और उपयोगी ऑफ स्पिनर लक्ष्य ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड अंडर-19 टीम की ओर से शानदार बल्लेबाजी के लिए पूर्व में लक्ष्य को प्रतिष्ठित “नमन अवॉर्ड” भी मिल चुका है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा, “लक्ष्य की मेहनत और अनुशासन आज सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है। डीएवी परिवार को उस पर गर्व है, उसका सपना देश के लिए खेलना था । लक्ष्य आगामी 4, 6 और 9 जुलाई 2026 को 3 एक दिवसीय तथा 2 टेस्ट मैच के उपकप्तानी का दायित्व संभालेंगे।
लक्ष्य राय चांदनी जल्द ही आगामी अंडर-19 सीरीज के लिए 25 जून को राष्ट्रीय टीम जॉइन करेंगे। उनके चयन से हल्द्वानी और पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है। डी ए वी परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

पर्यटन विभाग की नई B&B नीति उत्तराखंड के हितों के विरुद्ध, सरकार तत्काल पुनर्विचार करे : करन माहरा