कालू सैयद बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 52वां उर्स मुबारक संपन्न, प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत। कालू सैयद बाबा रहमतुल्लाह अलैह के 52वें उर्स मुबारक का समापन श्रद्धा, सौहार्द और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) में हरिप्रीत सिंह ने प्रथम, बबीता नेगी ने द्वितीय तथा आराध्या एवं साहवी बिष्ट ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग (कक्षा 9 से 12) में गार्गी रावत प्रथम, आराध्या लाल द्वितीय तथा अजमी एवं नेहा बिष्ट संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  डीएवी स्कूल हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदानी बने इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के उपकप्तान

चित्रकला प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में प्रायंशी चैतन्य एम. प्रथम, रिधान भंडारी द्वितीय तथा हर्षित जोशी तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में कुमुद बिष्ट प्रथम, दिव्यांशी बिष्ट द्वितीय तथा मोहम्मद शादान एवं मोहम्मद अरहम खान संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में लविश खेतवाल प्रथम, लक्ष्य रावत द्वितीय तथा नेहा गहतोड़ी एवं मरिया रकीब संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डीएवी स्कूल हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदानी बने इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के उपकप्तान

समापन समारोह में मुख्य अतिथि संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी (IAS) रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में अरूण रावत (अध्यक्ष नगरपालिका रानीखेत-चिलियानौला) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संजय पंत (पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद), गणेश जोशी (अध्यक्ष जन जागरण मंच), मनोज पाठक (अध्यक्ष अध्यापक संघ) सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डीएवी स्कूल हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदानी बने इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के उपकप्तान

मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सभी प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।

उर्स प्रबंधन समिति के प्रबंधक एवं ख़ादिम मो० मोहसिन ने उर्स को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए समस्त रानीखेत की जनता, शासन-प्रशासन, कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर, छावनी परिषद, पुलिस प्रशासन, मीडिया कर्मियों एवं सभी स्वयंसेवकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ad Ad