जानें,कहां बनाया गुलदार ने दस वर्षीय बालक को निशाना,शव झाडी़ में मिला
पिथौरागढ़: जनपद के गंगोलीहाट पाली के सिमलकुड़ा लतराड़ी में देर सायं गुलदार ने 10 साल के एक बालक को अपना निशाना बना लिया जिसका शव समीप में पडा़ मिला ।
गांव के रहवासियों के मुताबिक सायंकाल करीबन छह बजे दस वर्षीय गणेश पुत्र अर्जुन राम दुकान से घर की ओर आ रहा था तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने उसपर हमला बोल दिया और उसे झाडी़ में घसीट ले गया। उसकी छोटी बहन उसके साथ थी जिसके चीखने चिल्लाने के बाद ग्रामीण एकत्र हुए और गणेश की खोज में लग गए । कुछ दूरी पर गणेश का शव झाड़ी में बरामद हुआ। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी
जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की छात्रा भावना रावत का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी हाकी प्रतियोगिता अंडर 19 बालिका वर्ग के लिए हुआ