भूत प्रेत का साया होने की बात कहकर बुजुर्ग महिला से गहने‌ व नगदी लूट ली

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी -यहां एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को बदमाशों ने भूत-प्रेत का डर दिखाकर उनके करीब 3 लाख रुपये के गहने और नकदी लूट ली।

मूल रूप से काशीपुर की रहने वाली पीड़िता शांति जोशी (उम्र 70 वर्ष),से शातिर ठगों ने भूत प्रेत का साया होने का झांसा देकर सोने के कुंडल, मंगलसूत्र और पर्स में रखे 1,200 रुपये (कुल कीमत करीब 3 लाख रुपये)लूट लिए।
जानकारी अनुसार तीन अज्ञात युवकों ने महिला को रोककर कहा कि उन पर भूत-प्रेत का साया है। एक ने खुद पर भी ऐसी बाधा होने और बाबा द्वारा ठीक किए जाने का झूठा नाटक किया और गहने‌ व‌ नगदी लूट ली। घटना के बाद डरी-सहमी महिला ने परिजनों को जानकारी दी।परिजनों के साथ हल्द्वानी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी गई।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।