रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज की मदद के लिए शर्मा दंपति आए आगे , सभागार के सौंदर्यीकरण के लिए दी धनराशि
रानीखेत – ‘एनर्जी लिंकेज’ के संस्थापक विकास शर्मा एवं उनकी पत्नी श्रीमती मंजरी शर्मा द्वारा रानीखेत इंटर कॉलेज की सहायता के लिए आगे आए हैं। उन्होंने विद्यालय के सभागार के सौंदर्यीकरण और इन्वर्टर के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की है।
बता दें कि शर्मा दंपति पूर्व में भी कई विद्यालयों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करते रहे है, उनका लक्ष्य विद्यालय में शिक्षा के स्तर को बेहतर करना एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं की मदद करना रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार अग्रवाल ने बताया की 157वर्ष पुराने विद्यालय की ऐतिहासिक इमारत के रख-रखाव और जीर्णोद्धार की जरूरत हमेशा रहती आई है, क्योंकि सरकार से इस कार्य के लिए किसी तरह की आर्थिक सहायता नहीं मिलती है ऐसे में विद्यालय की निर्भरता दान दाताओं पर रहती है। शहर के मध्य में विद्यालय होने से यहां के सभागार का इस्तेमाल सांस्कृतिक, शैक्षिक आयोजनों के अलावा सैन्य भर्ती व्यवस्था में भी होता है। सभागार की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में विकास शर्मा और मंजरी शर्मा द्वारा प्रदत्त सहायता अत्यंत उपयोगी साबित होगी। उन्होंने विद्यालय परिवार की ओर से शर्मा दंपति का धन्यवाद किया।
कौन है विकास शर्मा
रानीखेत से बेहद लगाव रखने वाले विकास शर्मा ए वर्तमान में एक सीनियर लीडर हैं, जिनके पास एनर्जी, ऑयल एंड गैस और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग जैसे सेक्टर में ऑपरेशन्स, सप्लाई चेन, बिज़नेस स्ट्रेटेजी, सोर्सिंग, प्रोक्योरमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, ईपीसी और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का 24 साल से ज़्यादा का ग्लोबल अनुभव है। उन्होंने GE, Alstom, Ingersoll Rand, First Solar और Unimacts जैसी कंपनियों में टॉप से लेकर मिड-लेवल मैनेजमेंट तक की भूमिकाएँ निभाई हैं। विकास ने अपनी पत्नी, श्रीमती मंजरी शर्मा (जो कॉमर्स ग्रेजुएट और शिक्षाविद हैं) के साथ मिलकर EnerG Linkage की शुरुआत की। इसका मकसद ग्रीन एनर्जी टेक्नोलॉजीज़ (GET), रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs), इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्टेशन, ऑयल एंड गैस, कंस्ट्रक्शन, माइनिंग और एंड-टू-एंड सप्लाई चेन सॉल्यूशंस की बढ़ती ग्लोबल मांग को पूरा करना है। EnerG Linkage पुणे (महाराष्ट्र) और IMT मानेसर (हरियाणा, भारत) में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स चलाती है और दुनिया भर के चार से ज़्यादा देशों में ग्राहकों को सेवाएँ देती है।

राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर रानीखेत में कांग्रेस ने किया उनका श्रद्धापूर्ण स्मरण, उनके सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प