मां नंदा -सुनंदा अंतरविद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता आरंभ,पहले दिन बीरशिवा स्कूल और‌ एपीएस ने मैच जीते

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -रानीखेत ( मिशन) इंटर कॉलेज में मां नंदा -सुनंदा अंतर विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता आज से आरंभ हुई। पहला मुकाबला बीरशिवा स्कूल और मिशन इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया, इस रोमांचक मुकाबले में बीर शिवा स्कूल ने मिशन इंटर कॉलेज को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया वहीं दूसरा मैच आर्मी पब्लिक स्कूल और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला के बीच खेला गया इस मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम विजयी रही ।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत छात्र संघ चुनाव : नामांकन प्रपत्रों की जांच के बाद घोषित हुए वैध प्रत्याशी

प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व खिलाड़ी मुकेश शाह द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनिल वर्मा, किरण लाल साह, हरीश लाल साह ,भूपेंद्र परिहार ,कमलेश बिष्ट, दीपक मेहरा, ललित बिष्ट ,भरत पांडे अंकुर जयाल , दीप पंत ,संतोष भट्ट, अजय चंद और खेल प्रेमी मौजूद रहे ।मैच की कमेंट्री राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला के व्यायाम अध्यापक मनमोहन देव द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दीपक रावत बने स्व. डी.सी. पांडे स्मृति कैरम प्रतियोगिता के एकल चैम्पियन

मैच के मुख्य निर्णायक नमन गोडियाल और अंशुल सिंह रहे ,वहीं स्कोरर की भूमिका में हर्षित अधिकारी और उत्कर्ष कबड्वाल रहे इस प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक भूपेंद्र परिहार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीम में प्रतिभाग कर रही हैं और आगामी 27 तारीख को इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में गणपति की विसर्जन शोभायात्रा भव्यता के साथ निकली, हांडी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad