राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में छात्र संघ निर्वाचन हेतु नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न,कुल 13नामांकन हुए, अध्यक्ष पद पर दो दावेदारों और तीन पदों पर एक -एक दावेदार ने किया नामांकन
रानीखेत -राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत में छात्र संघ निर्वाचन 2026–27 के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।इस क्रम में कुल 13 नामांकन हुए नामांकन विवरण के अनुसार अध्यक्ष पद हेतु जितेश नेगी एवं विनीत सिंह कुवार्बी ने नामांकन किया है।
इसी प्रकार उपाध्यक्ष (छात्र) पद हेतु कार्तिकेय सती तथा उपाध्यक्ष (छात्रा) पद हेतु अनीषा बिष्ट एवं रश्मि कांडपाल ने नामांकन प्रस्तुत किया है। सचिव पद के लिए हर्षिता फर्त्याल ने नामांकन किया है।
कोषाध्यक्ष पद हेतु बबली आर्या एवं रंजना नगरकोटी ने नामांकन किया है, जबकि संयुक्त सचिव पद के लिए अंजलि ने नामांकन किया है।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद हेतु भूमिका आर्या एवं ललिता चौधरी ने नामांकन किया है। सांस्कृतिक सचिव पद के लिए नम्रता पाण्डेय तथा संकाय प्रतिनिधि (वाणिज्य) पद के लिए नेहा ने नामांकन किया है।
महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र संघ निर्वाचन की प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पेश पांडे ने बताया कि नामांकन वापसी एवं नामांकन प्रपत्रों की जाँच के उपरान्त वैध प्रत्याशियों की सूची दिनाँक 25-09-2026 को जारी की जायेगी और निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं विश्वविद्यालय/महाविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप दिनाँक 29 सितंबर को सम्पन्न कराई जाएगी।





जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जे. एंड जे. सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की शानदार सफलता
द्वि दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन, अंतिम दिन प्रतिभागी विद्यार्थियों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां