द्वि दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन, अंतिम दिन प्रतिभागी विद्यार्थियों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत- उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित विकासखंड स्तरीय द्वि दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता विकासखंड – ताड़ीखेत, का भव्य,रोचक और मनमोहक समापन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रानीखेत के सभागार में हुआ

 समापन दिवस के कार्यकम का शुभारम्भ कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत नीरू सती, 
मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम नेगी,
विशिष्ट अतिथि जनार्दन पंत, अति विशिष्ट अतिथि डॉ॰ शिवराज सिंह बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष- ताड़ीखेत ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन , पुष्पार्चन , सरस्वती वंदन,एवं मंगलाचारण के साथ किया ।
   

 समापन दिवस पर वरिष्ठ वर्ग में नाटक, समूहगान , समूह नृत्य, वाद- विवाद, आशुभाषण और श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताओं में विकासखंड के विभिन्न सरकारी, अर्धसरकारी व निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी विभिन्न प्रतिभाओं व कला-कौशलों का प्रदर्शन किया, साथ ही विजेता प्रतिभागियों ने निर्धारित पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र भी प्राप्त किए।

वरिष्ठ वर्ग की छः प्रतियोगिताओं में क्रमशः -नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय इण्टर कालेज चौकुनी,
द्वितीय स्थान इंटर कॉलेज खिरखेत और तृतीय स्थान राजकीय इण्टर कॉलेज शेर के प्रतिभागियों ने प्राप्त किया।समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय इंटर कालेज कालनू देहोली,
द्वितीय श्री राम संस्कृत विद्यापीठ रानीखेत और
तृतीय स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत विद्यालय के प्रतिभागियों ने प्राप्त किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेशनल इंटर कॉलेज रानीखेत, द्वितीय स्थान पी० एम० श्री राजकीय इण्टर कालेज जैनोली और तृतीय स्थान राजकीय इंटर कॉलेज चौकुनी विद्यालय के प्रतिभागियों ने प्राप्त किया।

वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्री राम संस्कृत विद्यापीठ रानीखेत,द्वितीय स्थान राजकीय इण्टर कॉलेज चौकुनी और
तृतीय स्थान राजकीय इण्टर कॉलेज चौमुधार के प्रतिभागियों ने प्राप्त किया।

आशु भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ताड़ीखेत,द्वितीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत और तृतीय स्थान राजकीय इण्टर कॉलेज चौमुधार विद्यालय के प्रतिभागियों ने प्राप्त किया एवं श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ताड़ीखेत, द्वितीय स्थान राजकीय इण्टर कॉलेज चौकुनी
और तृतीय स्थान श्री राम संस्कृत विद्यापीठ रानीखेत के प्रतिभागियों ने प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम नेगी ने उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित संस्कृत प्रतियोगिता की प्रशंसा व सराहना की एवं प्रतियोगिता की सफलता व सिद्धि की कामना करते हुए, संस्कृत भाषा के महत्व से सभी को परिचित कराया, साथ ही सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए आशीर्वचन प्रदान किए।

     सभा का संचालन संयुक्त रूप से  कृष्ण कुमार उपाध्याय , रमेश चंद्र पपने, योगेश कुमार तिवारी और सह- संयोजक  चंद्रशेखर बुधोड़ी, ने किया।

आज के समापन दिवस की इस प्रतियोगिता में राहुल कुमार मिश्रा, खीमानंद पांडे ,कृष्ण कुमार उपाध्याय,विनय मोहन जोशी, योगेश तिवारी, श्यामसुंदर आर्य,ज्योति मौलेखी, नवीन चंद्र जोशी,,रमेश चंद्र पपनै,पुष्कर जोशी ,ममता उपाध्याय, आदि शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल रहे।

अंततः आज की वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता के साथ इस द्वि दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता के भव्य, रोचक,निर्विघ्न व निर्विवाद समापन के लिए विकासखंड संयोजक श्रीमती मीरा नेगी और सह संयोजक चंद्रशेखर बुधोड़ी, ने सभी, अतिथियों, दल प्रभारियों, प्रतियोगिता के विभिन्न कार्यों को सम्पन्न कराने में लगे हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा सहयोगियों और सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा जिले स्तर पर विकासखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न विद्यालयों के सभी विजित दलों को विशेष बधाई और अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित
की।