रानीखेत में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्राओं के साथ हुआ मां दुर्गा महोत्सवों का समापन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत:रानीखेत में आज श्री दुर्गा महोत्सवों का समापन भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। सुबह पूजा अर्चना के बाद गांधी चौक,बैंक बिल्डिंग और खनिया स्थित पंडालों से मां दुर्गा की मूर्तियों की शोभा यात्रा शुरू हुई।

श्री दुर्गा महोत्सव गांधी चौक की शोभायात्रा

मुख्य बाजारों में मां दुर्गा मूर्तियों की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जगह-जगह महिलाओं ने मां दुर्गा के दर्शन किए और मां को पुष्प अक्षत चढ़ाए व प्रसाद पाया। गांधी चौक मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में स्कूली बालिकाएं भजन गाती चल रहीं थीं ,इस बार छोलिया नर्तक दल और वाल्मीकि समाज का अखाड़ा प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा में मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति अजय बबली, गौरव तिवारी,नीरज तिवारी, गोपाल नाथ गोस्वामी,सतीश पांडेय, पुरोहित विजय पांडेय आदि शामिल रहे।नवदुर्गा पूजा समिति बैंक बिल्डिंग  में भी आज दुर्गा पंडाल में प्रातः पूजा अनुष्ठान किया गया और माता रानी की भव्य शोभायात्रा नगर में निकालने के बाद विदाई दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  इस बार उत्तराखंड में 2019 की‌ तुलना में कम हुआ मतदान,पूरे प्रदेश में 53.56मतदान, उदासीन दिखा मतदाता

खनिया में भी दुर्गा महोत्सव का समापन, निकाली भव्य शोभायात्रा

रानीखेत नगर के समीपस्थ ग्राम सभा खनिया में भी आज सुबह दुर्गा पंडाल में पूजा अनुष्ठान के साथ मां दुर्गा की मूर्ति को विदा किया गया।मां दुर्गा मूर्ति की ग्रामवासियों ने रानीखेत नगर के मुख्य बाजारों में भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बडी़ संख्या में खनिया ग्राम की महिलाएं‌ मां की मूर्ति के साथ भजन गाती चल रही थीं। नागरिकों ने जगह -जगह माता रानी के दर्शन किए।नगर परिक्रमा के बाद मां की मूर्ति की विसर्जन के लिए विदाई हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  भतरौंजखान- भिकियासैंण मार्ग में दर्दनाक हादसा,बाइक सवार युवक की मौत,एक घायल
ग्राम सभा खनिया के निवासियों ने निकाली मां की भव्य शोभायात्रा
नव दुर्गा महोत्सव समिति बैंक बिल्डिंग की शोभायात्रा