श्री गणेश यात्रा के माध्यम से अपनी मौजूदगी का श्री गणेश कर महेंद्र ने रानीखेत में दी मजबूत दस्तक
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210914-WA0095.jpg)
रानीखेत:नगर में आज युवा हिंदू वाहिनी ने गणपति की विशाल शोभा यात्रा निकाली जिसमें आस-पास के ग्रामीणों ने बढ़ -चढ़ कर भाग लिया। शोभा यात्रा में उत्साहित युवा गणपति के भजन पर थिरकते, गाते और गुलाल उडा़ते चल रहे थे।इस शोभा यात्रा में जिस तरह से पहली पांत में
भाजपा नेता महेन्द्र अधिकारी नजर आए उससे इस शोभा यात्रा को उनका शक्ति प्रदर्शन मानते हुए आज शहर भर में चर्चा रही।
उल्लेखनीय है कि रानीखेत विधान सभा क्षेत्र में भाजपा टिकट के दावेदार महेन्द्र अधिकारी पिछले कुछ माह से क्षेत्र में अपनी पैठ मजबूत करने में जुटे हैं।हालांकि उनका स्पष्ट कहना था कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत मशक्कत में लगे हैं।आज का कार्यक्रम भी युवाओं को अपनी धर्म संस्कृति से जोड़ने का प्रयास है,और इस तरह हमें अपने धार्मिक,सांस्कृतिक पर्व मनाते रहने चाहिए।लेकिन आज निकली शोभायात्रा को सियासी विश्लेषक उनका आगामी चुनाव को देखते हुए अपनी मजबूत दस्तक दिखाना मान रहे हैं।
गणपति की शोभा यात्रा मंगलवार को घिंघारीखाल से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजारों से होकर गुजरी जिसमें भाजपा नेता महेन्द्र अधिकारी ,युवा हिंदू वाहिनी के किशन जलाल की अगुवाई में ग्रामीण युवाओं,ने खासी संख्या में भाग लिया।
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210914-WA0096.jpg)
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210914-WA0091-1.jpg)
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210914-WA0090-1.jpg)
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SwadSweets.jpeg)