रानीखेत: जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में मालरोड एफसी ने मारी बाजी, कॉफी हाउस एफसी को हराया
रानीखेत: नवदुर्गा पूजा महोत्सव समिति बैंक बिल्डिंग के तत्वावधान में स्थानीय एन सी सी मैदान में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा। खिताबी भिड़ंत में मालरोड एफसी ने रोमांचक मुकाबले में कॉफी हाउस एफसी को पेनाल्टी शूटआउट में हराकर टूर्नामेंट की ट्राफी पर अपना कब्जा जमा लिया।
पेनाल्टी शूटआउट तक खिंचा मुकाबला
रविवार को एनसीसी मैदान खेल प्रेमियों के उत्साह और बेहतरीन खेल प्रदर्शन का गवाह बना। फाइनल मुकाबले में मालरोड एफसी और कॉफी हाउस एफसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट के जरिए किया गया। रोमांचक शूटआउट में मालरोड एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉफी हाउस एफसी को 2-1 के स्कोर से शिकस्त दी और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में स्वैच्छिक संस्था से जुड़ी सोहाली विश्वास मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हेम कांडपाल ने शिरकत की। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। इसके अलावा वरिष्ठ खिलाड़ी मुकेश साह और हरीश रावत ने भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
आयोजकों ने जताया आभार
टूर्नामेंट के सफल आयोजन पर संयोजक भूपेंद्र परिहार और दीपक शाही ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही, टूर्नामेंट को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए सभी प्रतिभागी टीमों, खेल प्रेमियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुलदीप सिंह राणा, भरत पांडे, लक्की पवार , हर्षित सती सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।








रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धापूर्वक मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती