उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित हुईं शिक्षिका यशोदा काण्डपाल, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कोटद्वार में किया पुरस्कृत

ख़बर शेयर करें -

​रानीखेत/कोटद्वार। शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली राजकीय जूनियर हाई स्कूल पौड़ा कोठार (ताड़ीखेत) की शिक्षिका यशोदा काण्डपाल को प्रतिष्ठित ‘उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान’ से नवाजा गया है। रविवार 1 नवंबर को कोटद्वार स्थित टी.सी.जी. पब्लिक स्कूल में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामयी समारोह में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक श्रीमती ऋतु खंडूरी भूषण ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में अपर निदेशक बने डॉ. एच.सी.पंत का अभिनंदन व विदाई समारोह संपन्न: आगामी दायित्व के लिए दीं शुभकामनाएं

​समाचार चैनल ‘Discover Uttarakhand 24’ द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने दीप प्रज्वलित कर किया।

​खेलों और शिक्षा में विशिष्ट योगदान

शिक्षिका यशोदा काण्डपाल को यह सम्मान विशेष रूप से खेलकूद गतिविधियों में उनके उत्कृष्ट कार्यों और छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया गया है। गौरतलब है कि यह पुरस्कार वर्ष 2024-25 का है, जिसकी चयन प्रक्रिया पूरी होने में दो वर्ष का समय लगा और अंततः 1 नवंबर को कोटद्वार में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत: जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में मालरोड एफसी ने मारी बाजी, कॉफी हाउस एफसी को हराया

​विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां हुईं सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, प्रशासन, कला, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली कई हस्तियों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

​इस अवसर पर मुख्य अतिथि ऋतु खंडूरी भूषण ने सभी सम्मानित विभूतियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास में शिक्षा, खेल और समाज सेवा से जुड़े लोगों का योगदान अत्यंत सराहनीय है। यशोदा काण्डपाल को मिले इस सम्मान पर ताड़ीखेत क्षेत्र और शिक्षा विभाग में खुशी की लहर है तथा विभिन्न शिक्षक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ – देश बचाओ अभियान के तहत गांधी चौक रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad