राउमावि चिलियानौला में विश्व एड्स दिवस पर हुई अनेक प्रतियोगिताएं, क्विज़ में त्रिशूल सदन जीता

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला में एड्स दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। क्विज प्रतियोगिता में त्रिशूल सदन विजयी रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह चिलवाल द्वारा किया गया । इस अवसर पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में त्रिशूल सदन ने कामेट सदन को पराजित किया। इसके अलावा वाद विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कार वितरण किए गए ।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

इस अवसर पर बीएड प्रशिक्षु और विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक शंभू गिरि गोस्वामी, श्रीमती दीपा, बहादुर सिंह बिष्ट मनोज कुमार, संदीप गोरखा आदि उपस्थित रहे। संचालन विद्यालय के व्यायाम अध्यापक मनमोहन सिंह देव ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad