छावनी परिषद से नागरिक क्षेत्र को पृथक करने की मांग पर धरना-प्रदर्शन 41वें दिन जारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत : छावनी सिविल एरिया को रानीखेत छावनी परिषद से पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग पर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन गाँधी पार्क में 41वें दिन भी जारी रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

धरने के बाद रानीखेत विकास संघर्ष समिति ने सयुंक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन से मुलाकात कर छावनी परिषद के नागरिकों की दुश्वारियों से अवगत कराया‌ तथा उन्हें प्रधानमंत्री के नाम छावनी परिषद से नागरिक क्षेत्र को अलग कर‌ रानीखेत-चिलियानौला नगरपालिका परिषद में शामिल करने की मांग पर ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

आज धरने में रानीखेत वृद्धजन कल्याण समिति के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी, होटल एसोसिएशन सदस्यों सहित राजनीतिक , गैर राजनीतिक संगठनों ने सहभागिता की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
Ad Ad