भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री नईम खान ने साथियों के साथ थामा कांग्रेस का हाथ
रानीखेत:आज बीजेपी के अल्पसंख्यक जिला महामंत्री नईम खान के साथ बहुत से कार्यकर्ताओें एवं युवाओं ने बीजेपी छोड़ कर आज कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस प्रत्याशी करन माहरा ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
नईम खान और साथियों ने आज कांग्रेस प्रत्याशी करन माहरा के समक्ष कांग्रेस की नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ली एवं विश्वास दिलाया कि वे सभी वर्तमान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का हाथ और अधिक मजबूत करेंगे।

ADVERTISEMENTS


ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति