ग्रामीण क्षेत्र भ्रमण के दौरान 12 गांवों के बड़ी संख्या में युवकों ने कांग्रेस प्रत्याशी की मौजूदगी में थामा कांग्रेस का हाथ

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी करन माहरा ने आज ग्रामीण क्षेत्र का सघन भ्रमण कर जनता से आशीर्वाद एवं वोट मांगा। इस दौरान मटेला मनिहार, जैना, जालीखान, मनारी, लछीना, नावली, नौघर, मण्डलकोट, विशालकोट, बागवान, तिपौला, टुनाकोट सेरा के बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।करन माहरा ने सभी युवाओं का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया।
कांग्रेस प्रत्याशी के पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।चापड़ के प्रधान गिरीश राम एवं पूर्व प्रधान हेमा देवी दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ विधायक करन माहरा के समर्थन में उतरे |
जनसंपर्क अभियान में करन माहरा के साथ अतुल जोशी पूर्व प्रवक्ता उत्तराखंड काँग्रेस, जनरल सेक्रेटरी मार्शल आर्ट्स इण्डिया सतीश जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष नव दुर्गा समिति, रानीखेत हेम काण्डपाल आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
ADVERTISEMENTS Ad Ad