रानीखेत में नाद संगीत महाविद्यालय की शुरुआत, शास्त्रीय नृत्य, गायन और वादन के लिए बच्चों और महिलाओं में दिखा उत्साह

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत -सांस्कृतिक समिति के संचालन में यहां नाद संगीत महाविद्यालय की शुरुआत हो गई है। इस केंद्र में शास्त्रीय संगीत, लोक गायन और कथक नृत्य की शिक्षा बच्चों और महिलाओं को देने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।

सांस्कृतिक समिति द्वारा शास्त्रीय संगीत की शिक्षा देने के उद्देश्य से यहां सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नाद संगीत महाविद्यालय की विधिवत शुरुआत की गई। हालांकि पिछले सत्र में एक बैच गांधर्व संगीत महाविद्यालय मुम्बई के अभ्यास क्रम के तहत प्रारम्भिक वर्ग की परीक्षा पास कर चुका है। वर्तमान में प्रारम्भिक और प्रवेशिका की कक्षाएं गतिमान हैं।इस वर्ष से बच्चे कथक व गायन के अलावा हारमोनियम और तबला वादन में भी रुचि दिखा रहे हैं।इन दिनों प्रारम्भिक वर्ग के प्रवेश फार्म भरे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में आयोजित क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत का शानदार प्रदर्शन

सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष विमल सती ने बताया कि विगत वर्ष से ही सांस्कृतिक समिति ने नगर में संगीत के वातावरण सृजन का कार्य शुरू कर दिया था।इस क्रम में कथक कार्यशाला संचालित की गई जिसमें गुजरात से आए जिगर भाई भट्ट और प्रो निष्ठा देसाई ने महिलाओं बच्चों को प्रशिक्षण दिया।अब केंद्र खोले जाने से संगीत गायन नृत्य व वादन में रुचि रखने वाले बच्चों महिलाओं को संगीत शिक्षा के लिए उचित मंच मिला है।
उन्होंने कहा कि कि संगीत के रियाज से न केवल बच्चों का मानसिक ध्यान केंद्रित होगा और जीवन में अनुशासन आएगा वही कैरियर के अवसर खुलेंगे। वहीं कामकाजी महिलाओं को अपनी सुप्त कलात्मक प्रतिभा और रुचियों को पुनर्जीवित करने का एक बेहतरीन मंच मिलेगा। उन्होंने बच्चों और महिलाओं से संगीत से जुड़ने की अपील की। उन्होंने सांस्कृतिक समिति की ओर से कार्यशाला मुख्य प्रशिक्षक जिगर रजनीकांत भट्ट, नृत्य वर्ग की शिक्षक प्रो निष्ठा देसाई और परीक्षा केंद्र गाजियाबाद के नियामक तरूण गोयल के प्रति आभार प्रदर्शित किया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में आयोजित क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत का शानदार प्रदर्शन

इस अवसर पर प्रवेशिका वर्ग के श्रीमती वीना राणा, कविता बिष्ट, बबीता रावत,शिवी उप्रेती, उन्मुक्त पालीवाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में आयोजित क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत का शानदार प्रदर्शन
Ad Ad