काशीपुर में आयोजित क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत का शानदार प्रदर्शन
रानीखेत -काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता में छह विद्यालयों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्रतियोगिता में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, ताड़ीखेत (रानीखेत) के पाँच विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रौशन किया।
प्रतियोगिता में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, ताड़ीखेत के जतिन बिष्ट (अंडर-17) – 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान,योगेश बिष्ट (अंडर-14) – 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान तथा 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान,गोविंद (अंडर-14) – 200 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान और ध्रुव भट्ट (अंडर-14) – शॉट पुट प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया।
1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले जतिन बिष्ट, 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले योगेश बिष्ट तथा शॉट पुट प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले ध्रुव भट्ट का चयन अगले माह देहरादून में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं खेल भावना का परिणाम है। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे वहाँ भी विद्यालय का नाम रौशन करेंगे।



काशीपुर में आयोजित क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत का शानदार प्रदर्शन
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता पर्व का शुभारंभ,संकुल के आठ केंद्रीय विद्यालय कर रहे प्रतिभाग