नगर पालिका नहीं,तो वोट नहीं,के नारे के साथ गुरुवार को भी गांधी चौक में जारी रहा धरना- प्रदर्शन
रानीखेत-रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले यहां गांधी चौक में छावनी परिषद से मुक्ति पाने के लिए धरना -प्रदर्शन गुरूवार के दिन भी जारी रहा। धरना-प्रदर्शन के दौरान छावनी परिषद के सिविल एरिया को पृथक कर नगर पालिका में विलय करने के कार्य में हो रही देरी पर क्षोभ व्यक्त किया गया।
धरना-प्रदर्शन में शामिल नागरिकों ने अपनी एक सूत्रीय मांग के समर्थन में नारे लगाए साथ ही नारेबाजी के जरिए नगरपालिका में शामिल न किए जाने पर लोकसभा चुनाव में वोट न देने का ऐलान किया। धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी, होटलियर्स मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए