मां नंदा सुनंदा महोत्सव रानीखेत में उत्तराखण्डी व्यंजन प्रतियोगिता में नीमा बिनवाल और ऐपण में कमला जोशी अव्वल, चित्र कला के परिणाम भी घोषित
रानीखेत – मां नंदा सुनंदा महोत्सव में सांस्कृतिक आयोजनों की धूम है। सोमवार को महोत्सव में ऐपण एवं उत्तराखंडी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं की ऐपण प्रतियोगिता में कमला जोशी और उत्तराखंडी व्यंजन में नीमा बिनवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया।
आज आयोजित पारम्परिक ऐपण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के वर्ग में मिशन इंटर कॉलेज की कामिनी बेलवाल ने प्रथम, राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की हर्षिता पांडे ने द्वितीय और मानसी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऐपण प्रतियोगिता महिला वर्ग में कमला जोशी ने प्रथम, प्रीति बवाडी़ ने द्वितीय और सीमा भाकुनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्तराखंडी व्यंजन प्रतियोगिता में नीमा बेलवाल ने प्रथम,नैना कांडपाल ने द्वितीय और लीला नयाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अर्चना सती को विशेष पुरस्कार और रीतु, खष्टी,इंदू और विजेता ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।
आज ही अंतरविद्यालयी चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर पुरस्कार वितरित किए गए।सब जूनियर वर्ग में रिधान एपीएस प्रथम, गर्विता बवाडी़ एपीएस द्वितीय,और तरूना कैंट प्राइमरी स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया।जूनियर वर्ग में
संध्या केवि प्रथम, कुमुद बिष्ट एपीएस द्वितीय तथा पारस मेहरा केवि तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में
गौरव कोटल्या प्रथम,देबव्रत एपीएस द्वितीय और
उपासना राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं में निर्णायक डॉ रजनी भट्ट,मीना साह,शोभा पंत, नेहा माहरा, ज्योति साह रहे।जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार व समिति पदाधिकारियों ने पुरस्कार वितरित किए।










मां नंदा सुनंदा महोत्सव रानीखेत में उत्तराखण्डी व्यंजन प्रतियोगिता में नीमा बिनवाल और ऐपण में कमला जोशी अव्वल, चित्र कला के परिणाम भी घोषित
वित्तीय अनियमितताओं के आरोप निराधार पाये गए, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारिणी ने रानीखेत निवर्तमान व्यापार मंडल को दी क्लीन चिट