‘नगर पालिका नहीं, तो वोट नहीं,के नारे के साथ 340 वें दिन भी सांकेतिक धरना- प्रदर्शन रहा जारी
रानीखेत-रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले छावनी परिषद से मुक्ति पाने के लिए सांकेतिक धरना गांधी चौक में बदस्तूर जारी रहा।
छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर नगर पालिका परिषद में विलय करने की मांग पर यहां गांधी पार्क में नागरिकों का सांकेतिक धरना आज 340 वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर धरनारत नागरिकों ने नगर पालिका में शामिल न किए जाने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान करते हुए नारेबाजी की।
धरना -प्रदर्शन में पूरन चंद्र पांडे,जीवन चंद्र पांडे,एलडी पांडे,खजान जोशी, अशोक पाण्डे, चंद्र शेखर गुरूरानी, हरीश अग्रवाल, डॉ चारू पंत, जयंत रौतेला शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए