नगर पालिका नहीं तो वोट नहीं,के नारे के साथ 322वें दिन भी जारी रहा धरना -प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर नगर पालिका परिषद में विलय करने की मांग पर शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन 322 वें दिन जारी रहा। धरना स्थल पर नागरिकों ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें 👉  चितई गोल्ज्यू मंदिर से चलकर रानीखेत में पहुंची उत्तराखंड न्याय यात्रा, ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ का दिया संदेश

यहां गांधी चौक में छावनी परिषद से आज़ादी हासिल करने के लिए जारी धरना -प्रदर्शन आज शुक्रवार को बदस्तूर जारी रहा। धरनारत नागरिकों ने अपनी मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की साथ नगर पालिका परिषद में विलय न किए जाने की दशा में लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया। धरना -प्रदर्शन में दीप भगत, डॉ चारू पंत, खजान जोशी, खजान पांडे, चंद्र शेखर गुरूरानी, ,दीपक साह, अशोक पाण्डे, हरीश अग्रवाल, एल डी पांडे, डी सी साह आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
Ad Ad Ad