अभी बारिश से राहत की उम्मीद नहीं,चार अगस्त तक मौसम विभाग का अलर्ट
देहरादून – राज्य के कई इलाकों में दो अगस्त से भारी बारिश की आशंका जताते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, एक अगस्त को नैनीताल, चंपावत और देहरादून जिले में कहीं-कहीं तीव्र बौछारों के साथ बारिश का अनुमान है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि दो से चार अगस्त तक राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जातते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में मार्ग बंद होने का खतरा रहेगा। नदी-नालों में अतिप्रवाह और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा गया है। जरूरी नहीं होने पर पहाड़ की यात्राएं टालने की सलाह दी गई है।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए