भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को किया याद

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों का भाव पूर्ण स्मरण किया गया।कार्यक्रम न्याय पंचायत पंतकोटुली प्रभारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत छोड़ो आंदोलन के अमर सेनानियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन ने देश की आजादी के संघर्ष को निर्णायक दिशा दी तथा राष्ट्रभक्ति, एकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना को मजबूत किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के योगेश्वर प्रसाद देवरानी वाराणसी में होंगे सम्मानित,मिलेगा प्रतिष्ठित रामायणी सम्मान

कार्यक्रम के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्याय पंचायत पंतकोटुली में आयोजित राम रक्षा यात्रा में प्रतिभाग किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से जुड़े चंदा/दान राशि के कथित दुरुपयोग एवं अनियमितताओं के आरोपों को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और राम मंदिर के नाम पर देशभर से प्राप्त चंदे की राशि में पूर्ण पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  इंटर-एपीएस सेंट्रल कमांड चेस क्लस्टर-2 चैंपियनशिप (अंडर-14) में प्रथम स्थान प्राप्त कर याग्यिका कुंद्रा ने किया एपीएस रानीखेत का नाम रौशन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर प्राप्त धन का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाने तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  इंटर-एपीएस सेंट्रल कमांड चेस क्लस्टर-2 चैंपियनशिप (अंडर-14) में प्रथम स्थान प्राप्त कर याग्यिका कुंद्रा ने किया एपीएस रानीखेत का नाम रौशन

यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक एकता, पारदर्शिता और जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष चिलियानौला कमलेश बोरा, एस.सी. विभाग के जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश नेगी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, सभासद सुंदर कुवार्बी, प्रेम कुवार्बी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad