इंटर-एपीएस सेंट्रल कमांड चेस क्लस्टर-2 चैंपियनशिप (अंडर-14) में प्रथम स्थान प्राप्त कर याग्यिका कुंद्रा ने किया एपीएस रानीखेत का नाम रौशन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की प्रतिभाशाली छात्रा याग्यिका कुंद्रा ने इंटर-एपीएस सेंट्रल कमांड चेस क्लस्टर-2 चैंपियनशिप (अंडर-14) में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 08 अगस्त 2026 को आर्मी पब्लिक स्कूल, अयोध्या में आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में प्रख्यात मानव शास्त्री डॉ कृष्णमूर्ति ने कहा ,परम्परागत चिकित्सा पद्वतियों का कोई साइड इफेक्ट नहीं


याग्यिका ने प्रतियोगिता के दौरान अपनी बेहतरीन रणनीति, एकाग्रता, धैर्य और अद्भुत शतरंज कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण ने उन्हें प्रतियोगिता में विजेता बनाया।
याग्यिका की इस शानदार उपलब्धि पर आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत परिवार में हर्ष और गर्व का वातावरण है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, शारीरिक शिक्षक सैम स्मिथ एवं भूपेंद्र परिहार ने याग्यिका को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने याग्यिका के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में प्रख्यात मानव शास्त्री डॉ कृष्णमूर्ति ने कहा ,परम्परागत चिकित्सा पद्वतियों का कोई साइड इफेक्ट नहीं
Ad Ad