रानीखेत के सोनी बिनसर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत से मचा हड़कंप
रानीखेत – सोनी बिनसर क्षेत्र के तितालीखेत के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया । हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलते ही पुलिस एवं राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई .
प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन जोशी पुत्र पूरन जोशी निवासी बिठौरिया नंबर 1, घर में किसी बात पर बहस होने के बाद 22 जून को शाम 5.30 बजे घर से निकल गए थे। जिसके बाद रात 10.15 के लगभग उनकी आखरी बार घर पर बात हुई, जिसके बाद उन्होंने कोई फ़ोन रिसीव नहीं किया। अगले दिन 23 जून को दोपहर में रानीखेत के चमड़खान के निकट तितालीखेत में किसी व्यक्ति द्वारा टूटा हुआ पैराफिट देख शक होने पर खाई में देखा गया तो नीचे एक वाहन गिरा दिखा, साथ ही दो शव भी पड़े थे। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया.


सीमांत मुख्यालय रानीखेत एस एस बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया, सामूहिक रूप से हुआ योग क्रियाओं का प्रदर्शन