ऐना गांव में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, मामूली विवाद बना हत्या का कारण, हत्यारोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -रानीखेत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को ऐना गांव में हुई हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए नामजद आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

10 जुलाई 2026 शुक्रवार को ग्राम ऐना, रानीखेत में हुई हत्या एवं दो महिलाओं पर जानलेवा हमले की गंभीर घटना की सूचना मिलते ही अल्मोड़ा पुलिस तत्काल हरकत में आई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित करने हेतु फॉरेंसिक टीम से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित कराए।एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों ने एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर नामजद अभियुक्त जगत सिंह बोरा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का घन एवं चाकू भी बरामद किए गए।अभियुक्त जगत सिंह बोरा उम्र- 35 वर्ष पुत्र पान सिंह बोरा, निवासी ग्राम ऐना, ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि लगभग दो माह पूर्व एक शादी समारोह के दौरान हुई कहासुनी को लेकर मेरे दोस्त एवं मृतक व उसके भाई से विवाद हुआ था। उसी घटना से उत्पन्न आपसी रंजिश के चलते उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।त्वरित विवेचना, वैज्ञानिक साक्ष्य, प्रभावी पुलिसिंग एवं सटीक कार्रवाई के परिणामस्वरूप आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

गिरफ्तारी टीम में भुवन चन्द्र जोशी,  प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत,कानि0 श्री कमल गोस्वामी,कोतवाली रानीखेत, कानि0 श्री वरूण राज टम्टा, कोतवाली रानीखेत, हो0गा0 श्री आनन्द सिंह, कोतवाली रानीखेत शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

ADVERTISEMENTS Ad Ad