विश्व हिन्दू परिषद के सेवा सप्ताह कार्यक्रम अंतर्गत नेशनल इंटर कॉलेज में वृक्ष पौधों का रोपण व पर्यावरण गोष्ठी आयोजित

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -विश्व हिन्दू परिषद् सेवा सप्ताह कार्यक्रम के वृक्ष पौंध रोपण अभियान के अन्तर्गत नेशनल इंटर कॉलेज में एक वृहद वृक्ष पौंध रोपण अभियान और पर्यावरण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण का आधार हैं। वृक्ष पौधों के रोपण के माध्यम से अधिक वृक्ष लगाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है ।वृक्षों के संरक्षण और महत्व के बारे में में बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष विशाल कार्बन सिंक के रूप में कार्य करते हैं। ये ग्रीनहाउस गैसों को कम करके ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करते हैं।इतना ही नही वृक्ष मजबूत जड़ें मिट्टी को कसकर बांधे रखती हैं, जिससे बाढ़ और भारी बारिश के दौरान मिट्टी का कटाव नहीं होता और भूमि की उर्वरता बनी रहती है। उन्होंने पारिस्थितिक नियंत्रण में वृक्षों के महत्व को बेहतर ढंग से समझाया। गोष्ठी में नेशनल इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य सुनील जोशी, नव चेतना मंच के पंकज चौहान और समाजसेवी दीप पाण्डेय सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमांडेंट ने विचार रखे।

यह भी पढ़ें 👉  भेदभाव व कार्यों के असमान वितरण से भड़के ताड़ीखेत ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत सदस्य, मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन भेजकर आंदोलन की दी चेतावनी

कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन पंत व संचालन जिला महामंत्री विपिन कुमार भार्गव ने किया ।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष नवल किशोर पाण्डेय ,मनमोहन मेहरा, पराशर तिवारी, नवीन चंद्र पन्त ,नेशनल इंटर कॉलेज की अध्यापिका विमला रावत और स्कूल स्टाफ, वन विभाग से नवीन तिवारी (वन बीट अधिकारी) भूपाल मेहता (वन बीट अधिकारी) अमर सिंह (बीट प्रभारी) संजय रावत सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऐना गांव में घर में घुसकर युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या,गांव में दहशत का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad Ad