रानीखेत में भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन; JNU प्रकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी का फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें -

​रानीखेत। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की छात्राओं के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार एवं यौन उत्पीड़न के विरोध में आज रानीखेत स्थित गांधी चौक पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती विमला रावत के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।

बता दें कि जेएनयू यौन प्रकरण में प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल ,अकोइजाम का नाम कथित तौर पर सामने आया है।वह जेएनयू में प्रोफेसर रहने के साथ-साथ मणिपुर के इनर मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सांसद भी हैं।छात्राओं द्वारा उन पर अकादमिक मूल्यांकन के दौरान अनुचित व्यवहार, मौखिक परीक्षा और कक्षाओं में यौन रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां करने तथा दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज शेर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

​प्रदर्शन के दौरान श्रीमती विमला रावत ने कांग्रेस नेताओं के बयानों और आचरण पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि “एक तरफ कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की बड़ी-बड़ी बातें करती है, वहीं दूसरी तरफ उसके नेताओं का दोहरा आचरण जनता के सामने उजागर हो चुका है।” उन्होंने कहा कि पीड़ित बेटियों को हर हाल में न्याय दिलाया जाना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  जोशीमठ के सिंग्धार वार्ड में भालू का तांडव: एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से घायल, गाय की मौत

​भाजपा महिला मोर्चा ने स्पष्ट संदेश दिया कि वे बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर आवाज़ बुलंद करती रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मां दुर्गा पूजा महोत्सव गांधी चौक में अंतरविद्यालयी भजन प्रतियोगिता, जूनियर वर्ग में एपीएस और स्प्रिंग फील्ड स्कूल और सीनियर में बीरशिवा स्कूल रहे प्रथम

​पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान रानीखेत क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा तिवारी ,तनुजा शाह , अनु सोनकर , रीतिका आर्या , जानकी जोशी , ममता आर्य , किमांगी , मीना वर्मा , निर्मला आर्य तथा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरीश भगत आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad