मां दुर्गा पूजा महोत्सव गांधी चौक में अंतरविद्यालयी भजन प्रतियोगिता, जूनियर वर्ग में एपीएस और स्प्रिंग फील्ड स्कूल और सीनियर में बीरशिवा स्कूल रहे प्रथम

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत-मां दुर्गा पूजा महोत्सव गांधी चौक में आज मंगलवार अंतरविद्यालयी भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग एकल गायन में आर्मी पब्लिक स्कूल और युगल गायन में स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सीनियर वर्ग के एकल व युगल वर्ग की प्रतियोगिता में बीर शिवा स्कूल चिलियानौला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मां दुर्गा पूजा पंडाल गांधी चौक में आयोजित अंतरविद्यालयी भजन प्रतियोगिता में नगर व क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागी विद्यार्थियों ने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किए रखा। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में एकल गायन में आर्मी पब्लिक स्कूल ने प्रथम , केंद्रीय विद्यालय ने द्वितीय और गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया जबकि इसी वर्ग की युगल गायन में गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल ने प्रथम, सिटी मांटेसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय ने द्वितीय और केंद्रीय विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त हासिल किया। सीनियर वर्ग की एकल गायन में बीरशिवा स्कूल चिलियानौला ने प्रथम ,श्रीराम मंदिर संस्कृत विद्यापीठ ने द्वितीय और मिशन इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी वर्ग के युगल गायन में बीर शिवा स्कूल चिलियानौला प्रथम, सिटी मांटेसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वितीय और श्रीराम मंदिर संस्कृत विद्यापीठ तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती, नेहा साह माहरा, मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के नरेश अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल, रूकेश पटेल ने पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता के निर्णायक संगीत शिक्षिका मीनाक्षी उप्रेती जोशी और संगीत शिक्षक संजय लुंठी रहे जिन्हें मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति अध्यक्ष अजय कुमार बबली ने स्मृति चिह्न प्रदान किए उन्होंने सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती और नंदा सेवा समिति अध्यक्ष गौरव भट्ट को भी अंगवस्त्र म ओढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन नंदा सेवा समिति अध्यक्ष गौरव भट्ट और महोत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष गौरव तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

यह भी पढ़ें 👉  घिंगारी कुनेलाखेत में श्री रामलीला का भव्य मंचन, भाजपा प्रदेश मंत्री विमला रावत ने किया शुभारंभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad