अल्मोडा़ जनपद के दन्या निवासी राहुल ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में देश‌ में 70वां स्थान हासिल कर राज्य का नाम किया रोशन

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा जनपद के दन्या निवासी राहुल जोशी ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में कामयाबी प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया है। लोक सेवा आयोग की परीक्षा में दन्या के रहने वाले राहुल जोशी ने भूवैज्ञानिक पद पर पूरे देश में 70 वां स्थान हासिल किया है। मंगलवार को यूपीएससी ने परीक्षा के नतीजे जारी किए थे ।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

मूल रूप से अल्मोड़ा दन्या के रहने वाले राहुल जोशी मौजूदा वक्त में शेरवानी क्षेत्र मल्लीताल नैनीताल में रहते हैं।राहुल जोशी के पिता का नाम गणेश जोशी है जोकि पंगोट क्षेत्र में स्थित एक होटल में कार्य करते हैं तो वही मां हेमा जोशी हाउसवाइफ है।राहुल जोशी ने नैनीताल के सनवाल स्कूल से 12वीं तक की शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने नैनीताल स्थित डीएसबी परिसर से बीएससी और एमएससी की।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

राहुल जोशी हमेशा से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उनकी बहन मनीषा जोशी भी कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर से कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम से एमएससी कर रही है।राहुल जोशी की कामयाबी पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके जोशी व भूगर्भ वैज्ञानिक विभाग के प्रोफेसर प्रदीप गोस्वामी समेत कॉलेज के प्रोफेसरों ने उन्हें बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
Ad Ad