रानीखेत व्यापार मंडल व्यापारिक हितों के लिए रहेगी संकल्पबद्ध,पर्यटन व अन्य समस्याओं पर भी देगी ध्यान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः- रानीखेत के नव निर्वाचित व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने यहां संयुक्त पत्रकार वार्ता कर व्यापारिक हितों के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई साथ ही कहा कि नगर व्यापार मंडल रानीखेत के पर्यटन को बढा़वा देने के लिए शासन ,प्रशासन से मिलकर इस हेतु भरसक प्रयास करेगी।


नई कार्य‌कारिणी अस्तित्व में आने के बाद पदाधिकारियों ने यहां व्यापारियों के साथ बैठक कर आदर्श व्यापार मंडल बनाने का संकल्प जताया। व्यापारियों की तमाम समस्याओं के निराकरण के साथ ही पर्यटन की रीढ़ माने जाने वाले गोल्फ मैदान को नागरिकों और सैलानियों के लिए नियमित रूप से खुलवाने का भरोसा दिलाया। कहा कि इसके लिए पदाधिकारी सैन्य अधिकारियों से मिलेंगे। जीएसटी की समस्याओं के निराकरण के लिए जीएसटी कमिश्नर से मिलकर माह में एक बार शिविर लगाने की मांग की जाएगी। यहां आयोजित बैठक में अध्यक्ष मनीष चौधरी मंटू ने कहा कि आदर्श व्यापार मंडल बनाने का संकल्प ‌जताया है। व्यापारी हित सर्वोपरि हैं। नगर में जाम की समस्या, लावारिश पशुुओं की समस्या, कैंट के बेतहासा करों की समस्याओं को लेकर छावनी परिषद के अधिकारियों से वार्ता होगी। जिलाधिकारी से वार्ता कर माह में एक बार कैंप लगाकर समस्याओं के निराकरण की मांग की जाएगी। वर्षों से बंद हो चुकी खेल और मेलों की गतिवि‌धियों को बढ़ाने का प्रयास होगा। व्यापार संघ का अपना सभागार हो इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। घटते पर्यटन व्यावसाय को बढ़ाने के लिए गोल्फ मैदान का नागरिकों और सैलानियों के लिए नियमित खुलना जरूरी है। इसके लिए सैन्य अधिकारियों से मुुलाकात होगी। महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा ने नगर में महिलाओं के लिए शुलभ शौचालय की आवश्यकता पर जोर दिया। एआरटीओ कार्यालय सहित पूर्व घोषित घोषणाएं पूरी हों इसके लिए भी नई व्यापार संघ प्रयास करेगी।
बैठक में उपाध्यक्ष दीपक पंत, ‌महामंत्री संदीप गोयल, उपसचिव विनीत चौरसिया, जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, अगस्त साह, डा. गिरीश वैला, जगदीश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, उमेश भट्ट, कुलदीप कुमार सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन इंटर कॉलेज में निर्धन छात्र-छात्राओं की मदद के लिए फिर से आगे आए पूर्व छात्र-छात्रा एवं उनके परिवार