बारिश और ठंड के बीच छावनी से पृथक करने की मांग रही गर्म, 48वें दिन भी धरने पर डटे रहे रानीखेत के नागरिक
रानीखेत: छावनी से नागरिक क्षेत्र को पृथक कर रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल किए जाने की मांग को लेकर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना -प्रदर्शन आज 48 वें दिन बारिश के मौसम में भी जारी रहा।
रानीखेत छावनी से नागरिक क्षेत्र को पृथक करने की मांग पर यहां मौसम की खराबी के बावजूद गांधी पार्क में नागरिक 48वें दिन भी धरना-प्रदर्शन में डटे रहे। इधर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से अनुरोध किया कि कैबिनेट बैठक के माध्यम से केंद्र सरकार को रानीखेत सिविल एरिया को छावनी से डि-नोटिफाइड करने का प्रस्ताव शीघ्र भेजा जाए।
आज धरना-प्रदर्शन में वरिष्ठ नागरिक,व्यापार मंडल पदाधिकारी, होटल एसोसिएशन सदस्य,और नागरिक मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS




रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार