यहां गुलदार युवक को झाड़ियों में खींच ले गया ,सुबह अधखाया शरीर हुआ बरामद( देखें वीडियो)
रानीखेत: भिकियासैंण तहसील अंतर्गत नौगांव ग्राम सभा के फयाटनौला में बीती रात्रि गुलदार ने एक युवक पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया।युवक का अधखाया शरीर आज झाडि़यों में मिला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नौगांव ग्राम सभा के फयाटनौला निवासी युवक जगदीश चन्द्र असनोड़ा गांव में अकेले रहता था।बीती रात वह घर नहीं पहुंचा।सुबह कनोलीखाल स्कूल जा रहे बच्चों ने रास्ते में खून पड़ा देखा और इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। ग्रामीणों द्वारा खोजबीन करने पर युवक का क्षत-विक्षत शरीर झाड़ी में दिखाई दिया।युवक का पिछला हिस्सा गुलदार का चुका है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वनविभाग को दी है।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए