रानीखेत क्षेत्र का माहौल अशांत करने वाले तत्वों के साथ पुलिस के सहयोगी रवैए के खिलाफ कल करन माहरा करेंगे सांकेतिक उपवास
रानीखेत: असमाजिक तत्वों द्वारा रानीखेत विधानसभा क्षेत्र का शांतिपूर्ण वातावरण बिगाड़ने और और पुलिस प्रशासन द्वारा एकतरफा कार्रवाई कर उनका साथ देने के खिलाफ चार अक्टूबर पूर्वाह्न ११बजे से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर सांकेतिक उपवास पर बैठेंगे।
कांग्रेस के ताड़ीखेत ब्लाक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव ने बताया कि विगत कुछ दिनों से जो घटनाएं रानीखेत विधानसभा में घटित हुई हैं वे अत्यंत निंदनीय हैं। इसमें पुलिस प्रशासन का रवैया एक तरफा रहा है जिससे माहौल में तनाव और बढ़ा है। पुलिस के एक तरफा रवैये के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा चार अक्टूबर को पूर्वाह्न ११बजे से संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर सांकेतिक उपवास रखेंगे।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए