राजकीय इंटर कॉलेज शेर में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित, पोस्टर प्रतियोगिता सहित हुई अनेक गतिविधियां
रानीखेत -राजकीय इंटर कॉलेज शेर में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता, नाटक एवं विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सड़क पर सावधानी बरतने, यातायात नियमों का पालन करने तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र-छात्राओं अध्यापकों, कर्मचारी एवं अभिभावकों द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ भी ली गई।।
कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती गीता गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक बिष्ट ने सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कहा कि सड़क पर थोड़ी-सी सावधानी भी बहुमूल्य जीवन की रक्षा कर सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भंवर सिंह, ललित कुमार, कुलदीप कुमार, संजय लोहनी, वीरेंद्र कुमार, भुवन चंद्र, कृष्ण कुमार उपाध्याय, , रोशनी चौहान, प्रदीप कुमार भारती, शंकर बिष्ट, नरेंद्र सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



राजकीय इंटर कॉलेज शेर में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित, पोस्टर प्रतियोगिता सहित हुई अनेक गतिविधियां
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11अक्टूबर को एम एन श्रीवास्तव हॉस्पिटल कालिका में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर