राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित,30विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
रानीखेत -राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत की प्रधानाचार्य श्रीमती विमला बिष्ट,ब्लॉक विज्ञान समन्वयक डॉ दिनेश पंत व राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ शिवराज सिंह बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया।
ब्लॉक विज्ञान समन्वयक द्वारा सभी अतिथियों ,प्रतिभागियों व अध्यापकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री चारू चन्द्र पांडे जी द्वारा किया गया। ब्लॉक विज्ञान सह समन्वयक डॉ बलवंत नेगी व श्री दीपक संतोष द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा बच्चों को बताई गई। कार्यक्रम में पंजीकरण व अभि लेखिकरण का कार्य कमलेश पंत , ललित मोहन बेलवाल ,श्रीमती दीपशिखा आर्य और दीपिका जोशी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड के लगभग 30 विद्यालयों के 150 से अधिक छात्र, छात्राओं द्वारा बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण, गणितीय प्रतिरूपण ,स्वास्थ्य स्वच्छता व साफ सफाई, स्वदेशी कृषि पद्धतियां, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान व आपदा प्रबंधन विषय पर आधारित विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रदर्शित किए गए। विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों द्वारा विज्ञान ड्रामा प्रस्तुत किया गया।

विज्ञान महोत्सव में विभिन्न विषयों में संदीप गोरखा,श्रीमती रेखा कांडपाल, श्रीमती मीनाक्षी जोशी, चंद्रशेखर, खुशाल सिंह ,श्रीमती शशि टम्टा, दीप त्रिपाठी , शंकर बिष्ट, सचिन शर्मा, श्रीमती दीप्ति डांगी, श्रीमती भावना बिनवाल, जगदीश चंद्र ,श्रीमती कंचन लता, श्रीमती यशोदा खुल्बे , श्रीमती रेनू सती, श्रीमती मीनाक्षी टिकोला, श्रीमती दीपा आर्य, सूर्यमणि, ललित फुलेरिया, हरीश बंगारी, देवेंद्र कुमार और भूपाल फुलारा द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई।

महोत्सव में सभी विषयों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। ब्लॉक स्तर पर चयनित प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी जिला स्तर पर अल्मोड़ा में प्रतिभाग करेंगे।👇👇
विज्ञान महोत्सव में जूनियर वर्ग में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली की प्रतिष्ठा खुल्बे कक्षा सात ने प्रथम स्थान व सान्वी बिष्ट कक्षा सात ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।




राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रानीखेत में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित,30विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11अक्टूबर को एम एन श्रीवास्तव हॉस्पिटल कालिका में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर