राजूहा शिक्षक संघ अल्मोडा़ के चुनाव में संजय बिष्ट अध्यक्ष व जगदीश उपाध्याय चुने गए वरिष्ठ उपाध्यक्ष
रानीखेत: उत्तराखण्ड जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की जनपदीय शाखा के लिए हुए चुनाव में आज संजय बिष्ट अध्यक्ष एवं जगदीश उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए।चुनाव प्रदेश पर्यवेक्षक की देखरेख में सम्पन्न हुआ।
आज राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ अल्मोड़ा शाखा का चुनाव प्रदेशीय पर्यवेक्षक मण्डल के वरिष्ठ सदस्य ठाकुर डसीला, ग्वासी कोटी, श्री बघरी व श्री रावत के निर्देशन व संघ के पूर्व अध्यक्ष जगत सिंह नेगी , जीवन अधिकारी और पंकज पाण्डे के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
जिसमें संजय बिष्ट जिला अध्यक्ष , जगदीश उपाध्याय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,युगल किशोर मठपाल मन्त्री , ख्याली दत रिखाड़ी कोषाध्यक्ष, व मोहन पालीवाल को संयुक्त मन्त्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया । निर्वाचन में अल्मोड़ा के ग्यारह विकास खण्डों के शिक्षक शिक्षकाओं ने कोविड 19 नियमों का यथा निर्देश पालन के साथ प्रतिभाग किया।

सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए