नंदादेवी कैरम प्रतियोगिता का आज हुआ शुभारम्भ,रवीन्द्र सेमीफाइनल में
रानीखेत: विगत वर्षों की भाँति इस बार भी श्री नंदादेवी महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित कैरम प्रतियोगिता का आज शिव मन्दिर धर्मशाला में शुभारम्भ हुआ जिसमें एकल प्रतियोगिता में ललित और कौस्तुब ने क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया।
पहले मैच में ललित रावत ने अपने प्रतिद्वंदी को हराकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया वही दूसर क्वाटर फाइनल मैच में पहुंचे कौस्तुब तिवाड़ी को रविंद्र ने हराकर सेमीफाइनल मे प्रवेश किया ।इसी क्रम में राजेंद्र कुमार ने लीग मैच महेश को हराया। आज के मैच के निर्णायक कुलदीप कुमार और ललित बिष्ट रहे।गौरतलब है कि श्री नंदा देवी कैरम प्रतियोगिता स्वर्गीय डी सी पांडे जी की स्मृति में प्रतिवर्ष करायी जाती है।

ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन